सेवा : कोरोना से बचाव को लेकर बैठक आयोजित, दिए गए सख्त निर्देश - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

रविवार, 29 मार्च 2020

सेवा : कोरोना से बचाव को लेकर बैठक आयोजित, दिए गए सख्त निर्देश

[सेवा | सदानंद पंडित] :

रविवार को गिद्धौर प्रखंड के सेवा पंचायत के पंचायत सरकार भवन में कोरोना महामारी से बचाव को लेकर दो दिन के अंदर दूसरी बैठक आयोजित की गई। 
पंचायत के मुखिया परमेश्वर पंडित की अध्यक्षता में बिहार सरकार के पंचायत विभाग के प्रधान सचिव के निर्देशानुसार एक बैठक की गई। इस बैठक में कोरोना से कैसे बचा जा सकता है इस विषय के बारे में चर्चा की गई। मुखिया श्री पंडित ने आंगनबाड़ी सेविकाओं, आशा कार्यकर्ताओं, सरपंच को निर्देश देते हुए कहा कि जो भी लोग बाहर प्रदेशों से आ रहे है, उसपर खास नजर रखे और उसे तुरंत अस्पताल में इलाज कराए। लोगों को बार-बार हाथ धोने और साफसफाई के बारे में बताए।
बैठक में ग्राम सचिव संजय दास, आंगनबाड़ी सेविका जीरा देवी, रेणु देवी, सरिता देवी, माला देवी, मीना देवी, स्नेहलता कुमारी, पूजा कुमारी, वीणा कुमारी, कंचन कुमारी, सोनी कुमारी, विमल पंडित, संजू देवी, मंजू देवी और अन्य मौजूद रहें।

Responsive Advertisement