बरहट : कोरोना वायरस से बचाव के लिए भाजयुमो ने पुर्णाडीह में चलाया जागरूकता अभियान - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

सोमवार, 30 मार्च 2020

बरहट : कोरोना वायरस से बचाव के लिए भाजयुमो ने पुर्णाडीह में चलाया जागरूकता अभियान




बरहट : भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा बरहट प्रखंड के पुर्णाडीह में ग्रामीणों के बीच वैश्विक महामारी कोरोना को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यकर्ताओं ने लोगो के घर-घर जाकर उनके बीच मास्क और साबुन का वितरण किया। साथ ही सभी लोगो को सरकारी निर्देशों का अक्षरशः पालन करने का निवेदन किया। लोगो के बीच कोराना से संबंधित भ्रांतियों को लेकर उन सभी को जागरूक किया गया। लॉकडाउन के समय सामाजिक दूरी (सोशल डिस्टेन्स) का महत्व बताया गया।

उक्त जागरूकता कार्यक्रम में पूर्व जिला पार्षद विकास सिंह, भाजयुमो के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ठाकुर डुगडुग सिंह, मंडल महामंत्री शुभम मंडल, लालजीत सिंह, समाजसेवी अमर कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता भी इस जागरूकता अभियान का हिस्सा रहे।

Post Top Ad -