जमुई : कोरोना से बचाव के लिए भाजपा नेता बिकास सिंह ने भोलानागर में चलाया जागरूकता अभियान - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

सोमवार, 30 मार्च 2020

जमुई : कोरोना से बचाव के लिए भाजपा नेता बिकास सिंह ने भोलानागर में चलाया जागरूकता अभियान

जमुई : बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता  विकास सिंह ने जमुई नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत सतगामा मोहल्ले के भोलानगर मुसहरी में महादलित समुदाय के लोगो के बीच वैश्विक महामारी कोरोना को लेकर जागरूकता अभियान चलाया।
उन्होंने लोगो के घर-घर जाकर उनके बीच मास्क और साबुन का वितरण किया।
साथ ही सभी लोगो को सरकारी निर्देशों का पालन करने का निवेदन किया। लोगो के बीच कोराना से संबंधित भ्रांतियों को लेकर उन सभी को जागरूक किया गया।
लॉकडाउन के समय सामाजिक दूरी का महत्व बताया गया।
उक्त जागरूकता कार्यक्रम में अभाविप के शैलेश भारद्वाज, क्रीड़ा मंच के पूर्व जिला संयोजक भैरव सिंह, भाजयुमो के ठाकुर डुगडुग सिंह, आरएसएस से प्रियंक राणा, समाजसेवी सचिराज पद्माकर एवं लालजीत सिंह, सागर सिन्हा सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

Responsive Advertisement