प्रशासन की सख्ती से सोनो में दिखा लॉक डाउन का असर - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शनिवार, 28 मार्च 2020

प्रशासन की सख्ती से सोनो में दिखा लॉक डाउन का असर

सोनो | मदन शर्मा :- प्रशासन की सख्ती और सक्रियता से ही पूरे सोनो प्रखंड व ग्रामीण इलाकों में लॉक डाउन असरदार रहा।
  बिना काम के इधर उधर घुमने पर पुलिस प्रशासन ने रोक लगाई। सड़कें विरान , दुकानें बंद और लोग घर में कैद रहे। सड़कें पर आमतौर राही बहुत कम मिल रहे हैं। दुपहिया व चार पहिया वाहन न के बराबर दिखा।
वहीं, किराना दुकान, सब्जी दुकान, दूध के दुकानों पर समयानुसार छुट दी गई और उसी दौरान लोग अपना खाने पीने के चीजें खरीदते दिखे।
 प्रखंड विकास पदाधिकारी व थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने इसके सख्ती से पालन को लेकर कामान संभाली ।
इधर, ग्रामीण इलाकों में अंचलाधिकारी अनील कुमार चौबे एवं चरकापत्थर थानाध्यक्ष शंभू शर्मा ने आमजन से भी सहयोग की अपेक्षा जताई।

Post Top Ad -