अलीगंज : अखिल भारतीय चंद्रवंशी महासभा की बैठक में कमिटी गठित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शुक्रवार, 13 मार्च 2020

अलीगंज : अखिल भारतीय चंद्रवंशी महासभा की बैठक में कमिटी गठित

 अलीगंज (चन्द्र शेखर सिंह) :- अखिल भारतीय चंद्रवंशी महासभा की बैठक प्रखंड के दरखा गांव में  आयोजित हुई। बैठक में संगठन मजबूती पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया। सर्व सम्मति से संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से पंचायत स्तरीय कमिटी गठन किया।

बैठक में सर्वसम्मति से विभिन्न पदों पर पदाधिकारी का चयन किया गया। जिसमें अध्यक्ष पद पर नगीना चौधरी , महामंत्री रवि राम चंद्रवंशी, मंत्री पद पर प्रदीप राम चंद्रवंशी, संगठन मंत्री पवन कुमार चंद्रवंशी ,  कोषाध्यक्ष अजीत कुमार, मीडिया प्रभारी अशोक कुमार, कार्यकारिणी सदस्य पद पर धुरी राम, अभय कुमार, रविन्द्र राम का सर्व सम्मति से चयन किया गया। चयनित सदस्यों को अखिलभारतीय चंद्रवंशी महासभा के पवन कुमार चंद्रवंशी के द्वारा प्रमाणपत्र भी प्रदान किया गया।
मौके पर अशोक कुमार, विनोद राम, मुकेश कुमार, श्रवण कुमार, कृष्ण राम, मनोज कुमार के अलावे बड़ी संख्या में चंद्रवंशी समाज के लोग मौजूद थे। पंचायत अध्यक्ष चयनित होने पर पंचायत अध्यक्ष नगीना चंद्रवंशी ने कहा कि चंद्रवंशी महासभा के लोगों ने जो विश्वास और उम्मीद के साथ हमें अध्यक्ष पद की कमान दी गयी है। उसे मैं ईमानदारी पूर्वक संगठन की मज़बूती के लिए पुरी ताकत लगा दूंगा।उन्होंने मौजूद सदस्यो से कहा कि जब तक संगठन मजबूत और सशक्त नही होगी तब तक आप अपने हक व अधिकार नही पा सकते है।

Responsive Advertisement