अलीगंज : होली में डीजे पर पाबंदी, शांति समिति की बैठक में लिया गया निर्णय - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

बुधवार, 4 मार्च 2020

अलीगंज : होली में डीजे पर पाबंदी, शांति समिति की बैठक में लिया गया निर्णय

अलीगंज (चंद्रशेखर सिंह) :- चंद्रदीप थाना परिसर में बुधवार को होली पर्व में विधि-व्यवस्था व शान्ति बनाये रखने को लेकर थाना अध्यक्ष सुनील कुमार की अध्यक्षता में शान्ति समिति की बैठक आयोजित हुई।


बैठक को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी मो. शमशीर मलिक ने बताया कि होली त्योहार आपसी सद्भाव व भाईचारे के प्रतीक है, जो आपसी मिल्लत व मोहब्बत का पैगाम देती है। इस त्योहार को भाईचारे के साथ शान्ति पूर्ण माहौल में मनाने की अपील करते हुए कहा कि किसी प्रकार अफवाह पर ध्यान नही दे और आवश्यकता पड़ने पर  पुलिस को या बीडीओ को सूचित करें। उन्होंने कहा खासकर होलिका दहन के रात में कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा माहौल को बिगाड़ने की कोशिश की जाती है। उस पर हर लोग विशेष नजर रखें। इसमें सिर्फ प्रशासन के द्वारा अंकुश नहीं लगाया जा सकता है, बल्कि आमजनों की सहभागिता जरूरी है, तभी रंग में भंग डालने वाले को चिन्हित कर कारवाई की जा सकती है। थानाधयक्ष सुनील कुमार ने कहा कि पर्व के दौरान पुलिस उपद्रवियों व उच्चको पर पैनी नजर रखेगी। पुलिस सादे लिवास में जगह-जगह तैनात रहेगी। पर्व के दौरान पुलिस बल का विशेष गश्ती जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि डीजे पर पूर्ण पाबंदी है। अगर कोई डीजे व अश्लील गाना बजाते पकडे जाएंगे तो सीधे डीजे संचालक व उस वयक्ति पर एफआईआर दर्ज कर जेल भेज दिया जाएगा। उन्होंने  कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियो पर पुलिस के द्वारा कड़ी कारवाई की जाएगी। बैठक में लोगों ने अपनी क्षेत्रो की समस्याओं को विस्तारपूर्वक जानकारियां दी।


 मौके पर समाजसेवी चंद्रशेखर आजाद, रविशंकर सिंह, रामनरेश सिंह, दिनेश सिंह, मुखिया मो. ओवैदुलाह, दिलीप रावत, देवनंदन यादव, लोजपा युवा प्रखंड अध्यक्ष वेद प्रकाश, योगी यादव, मनोज मेहता, जदयू प्रखंड अध्यक्ष शीतल मेहता पूर्व मुखिया नगीना रविदास, वार्ड सदस्य शंभु यादव,मो तौहीद खान के अलावे बड़ी संख्या में प्रखंड के बुद्धिजीवियों व जनप्रतिनिधियों ,सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Responsive Advertisement