अन्तर्राष्ट्रीय रस्सा-कस्सी प्रतियोगिता में भाग लेने भारतीय टीम नेपाल रवाना - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

बुधवार, 4 मार्च 2020

अन्तर्राष्ट्रीय रस्सा-कस्सी प्रतियोगिता में भाग लेने भारतीय टीम नेपाल रवाना

पटना : आगामी 5 मार्च से नेपाल में अन्तर्राष्ट्रीय "रस्सा-कस्सी प्रतियोगिता" का आयोजन होने जा रहा है। इसमें भारत, नेपाल के अतिरिक्त श्रीलंका एवं थाईलैंड की टीमें भी भाग लेंगी। भारत से कुल चार टीमें इस अन्तर्राष्ट्रीय रस्सा-कस्सी प्रतियोगिता में भाग लेंगी जिसमें से तीन टीमें आज सुबह पटना से नेपाल के लिए रवाना हो गईं। रवाना होने से पहले पटना के महेंदू स्थित ट्रेनिंग कॉलेज के मैदान में खिलाड़ियों ने अभ्यास-मैच का प्रदर्शन किया। मौके पर मौजूद जदयू नेत्री माधवी सिंह ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं एवं उत्साहवर्धन किया। यह प्रतियोगिता नेपाल के सूनसरी शहर में 5 से 7 मार्च तक आयोजित की जाएगी। पिछले साल नेपाल के इसी शहर में आयोजित इस प्रतियोगिता में भारत की टीम उपविजेता बनी थी।

Responsive Advertisement