गिद्धौर के सेवा गांव में आपसी विवाद से दो पक्षों में हुई हिंसक झड़प, चार महिलाएं घायल - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

गुरुवार, 12 मार्च 2020

गिद्धौर के सेवा गांव में आपसी विवाद से दो पक्षों में हुई हिंसक झड़प, चार महिलाएं घायल


गिद्धौर (न्यूज़ डेस्क) -: थाना क्षेत्र के सेवा साह टोला में दो पक्षों में आपसी विवाद में हुए हिंसक झड़प में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
 जानकारी अनुसार, एक पक्ष के सेवा गांव निवासी दामोदर साह, मनोज साह, इंद्रदेव साह, मिथलेश साह, चंदन साह, आनंद साह, टुनटुन साह का दूसरे पक्ष के लक्ष्मी साह, मीरा देवी, सुनीता देवी, रेखा देवी एवं सरोज देवी के साथ पूर्व से विवाद चल रहा था, जिसमे पहले पक्ष द्वारा दूसरे  पक्ष के लोगों को लाठी, डंडे व लोहे के रॉड से जमकर पीट किया गया।
 उक्त घटना में दूसरे पक्ष से चार महिलाएं गंभीर रुप से घायल हो गई। उक्त घटना में दूसरे पक्ष के सभी घायलों का ग्रामीणों एवं परिजनों द्वारा दिग्विजय सिंह समुदायिक स्वास्थ केंद्र गिद्धौर में पुलिस प्रसासन की देखरेख में इलाज करवाया गया। वहीं, आपसी विवाद में हुए इस मारपीट की घटना को लेकर दूसरे पक्ष लक्ष्मी साह द्वारा गिद्धौर थाना पुलिस को लिखित आवेदन दे उपरोक्त पहले पक्ष के सभी सदस्यों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए मामला दर्ज करवाया गया है। इधर, गिद्धौर पुलिस ने तत्क्षण घटना स्थल पर पहूंचकर मारपीट के इस मामले में एक व्यक्ति दामोदर साह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Responsive Advertisement