गिद्धौर में 9 मार्च को CM, शिक्षा मंत्री और अपर मुख्य सचिव का पुतला फूंकेंगे शिक्षक - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शनिवार, 7 मार्च 2020

गिद्धौर में 9 मार्च को CM, शिक्षा मंत्री और अपर मुख्य सचिव का पुतला फूंकेंगे शिक्षक

गिद्धौर (न्यूज़ डेस्क) :- बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति,बिहार के आह्वान पर आगामी 9 मार्च को गिद्धौर प्रखण्ड मुख्यालय में सीएम, शिक्षा मंत्री और अपर मुख्य सचिव का पुतला फूंकने के लिए शिक्षकों ने मन बना लिया है।
गिद्धौर थानाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपते शिक्षक

संघ के जिला कोषाध्यक्ष राजीव बर्णवाल ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि संघ के आहव्वाहन पर बिहार के सभी प्रखंड में 9 मार्च को माननीय मुख्यमंत्री,शिक्षा मंत्री और अपर मुख्य सचिव शिक्षा विभाग का पुतला दहन कार्यक्रम किया जाएगा। गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय इससे अछूता नही रहेगा।
गिद्धौर BDO को ज्ञापन देते शिक्षक
राजीव वर्णवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि 9 मार्च 2020 को गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय पर माननीय मुख्यमंत्री,शिक्षा मंत्री,अपर मुख्य सचिव शिक्षा विभाग के पुतला दहन कार्यक्रम की जानकारी लिखित सूचना के रूप में संबंधित पदाधिकारियों को दे दी गई है। इनमें गिद्धौर बीडीओ व थानाध्यक्ष भी शामिल हैं।

Responsive Advertisement