गिद्धौर में 20 दिनों से जारी है शिक्षकों का हड़ताल, नहीं मनायेंगे होली - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शनिवार, 7 मार्च 2020

गिद्धौर में 20 दिनों से जारी है शिक्षकों का हड़ताल, नहीं मनायेंगे होली

गिद्धौर (न्यूज़ डेस्क):-  समान काम समान वेतन की लड़ाई में शिक्षकों का हड़ताल लगातर 20वें दिन भी जारी रहा। बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति, बिहार के आह्वान पर बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति, गिद्धौर के तत्वावधान में चल रहे इस 20वें दिन के धरना प्रदर्शन में शनिवार को  शिक्षक वशिष्ठ यादव ने की अध्यक्षता की।


धरना प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों का हौसला अफजाई करने के लिए आये जिला महासचिव मंडल के सदस्य मनोज यादव ने कहा कि इस निरंकुश सरकार से हमलोग पूर्ण वेतनमान लिए बिना हड़ताल से वापिस नही आएंगे। वही खैरा प्रखंड से आये शिक्षक नवीन कुमार शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार वित्तिय रोना छोड़ अपनी हठधर्मिता त्याग कर हमलोगों की वाजिव माँगे पूरी करें नही तो अनिश्चित कालीन हड़ताल जारी रहेगी।


इस धरना प्रदर्शन में जिला कोषाध्यक्ष राजीव वर्णवाल, प्रखंड अध्यक्ष बशिष्ठ यादव, शिक्षक ब्रजेश सिंह, कैलाशपति यादव, रंजीत यादव, प्रदीप रजक, मंटू मंडल, अवधेश कुमार पप्पू, वंदना कुमारी, दयानंद साव, धर्मेंद्र पासवान, मुरारी गुप्ता, ज्योत्सना, सुशील रजक, कुमार परवेज, व्यास यादव, राजवंश केशरी, प्रेमनाथ केशरी, सीतेश कुमार, विकास केशरी, पिंकी कुमारी, सरिता कुमारी, रिंकू कुमारी, संगीता कुमारी, विभा कुमारी, कल्पना कुमारी, खुशबू कुमारी,नप्रदीप प्रभाकर, रेणुका पांडेय, शिवदानी कुमार, राजीव रंजन सिंह, शिप्रा कुमारी, तरन्नुम कौशर, नुशरत जबी, अल्लाउद्दीन अंसारी, संतोष सिंह, अशोक पासवान, अजय पासवान, सनोज सिन्हा सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाऐं उपस्थित रहे।

Post Top Ad -