अलीगंज में 8 मार्च को होगी होली मिलन समारोह - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

बुधवार, 4 मार्च 2020

अलीगंज में 8 मार्च को होगी होली मिलन समारोह

अलीगंज (चंद्रशेखर सिंह) :- अलीगंज प्रखंड कांग्रेस कमिटी के द्वारा 8 मार्च को अलीगंज बाजार स्थित माता लक्ष्मी फर्नीचर के प्रांगण में होली मिलन समारोह का आयोजन प्रखंड कांग्रेस कमिटी ई. अलीगंज के द्वारा किया जाएगा।
 कांग्रेस पार्टी के जिला महासचिव राजेश पासवान ने जानकारी देते हुए बताया कि होली पर्व आपसी भाईचारे व सद्भाव का प्रतीक है। यह त्योहार पिछले गिलवे शिक़ायत को भूलकर आपस में गले मिलकर एक साथ मिलकर रहने संदेश देती है। उन्होंने ने बताया कि प्रखंड के साथ-साथ जिले के तमाम पार्टी के वरीय नेताओं व कार्यकर्ताओ को इस होली मिलन समारोह में आमंत्रित किया गया है।और इस समारोह कई वरीय नेता भी शरीक होंगे।

Responsive Advertisement