रतनपुर निवासी 105 वर्षीय महिला का निधन, जनप्रतिनिधियों ने व्यक्त की शोक-संवेदना - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

सोमवार, 16 मार्च 2020

रतनपुर निवासी 105 वर्षीय महिला का निधन, जनप्रतिनिधियों ने व्यक्त की शोक-संवेदना



गिद्धौर/रतनपुर (न्यूज़ डेस्क):- गिद्धौर प्रखण्ड क्षेत्र के रतनपुर निवासी 105 वर्षीय महिला दरेश देवी का निधन सोमवार की अहले सुबह हो गया।


बताया जाता है कि पिछले पंचायत की ये सबसे वृद्ध महिला थी। इनके पुत्र रामकृष्ण पाण्डेय पंचायत के जाने-माने समाजसेवी में से एक हैं। महिला के निधन की खबर सुन पंचायत के दर्जनों ग्रामीण उनके आवास स्थान पर उनके अंतिम दर्शन को पहुंच उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित की। दिवंगत 105 वर्षीय महिला अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गई है। इधर, महिला के निधन की खबर सुन ग्राम पंचायत राज रतनपुर के मुखिया राजेश सिंह ने सहानुभूति प्रकट करते हुए कहा कि महिला अध्यात्म विचारों की धनी थी। वहीं, महिला के पौत्र ओंकार पाण्डेय, चुनचुन पाण्डेय, भोला पाण्डेय, अनिल पाण्डेय, शंकर पाण्डेय, सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने शोक-संवेदना व्यक्त की है।

Post Top Ad -