रतनपुर : दो पक्षों में हिंसक झड़प मारपीट में तब्दील, आधा दर्जन लोग घायल - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

रविवार, 23 फ़रवरी 2020

रतनपुर : दो पक्षों में हिंसक झड़प मारपीट में तब्दील, आधा दर्जन लोग घायल


गिद्धौर (न्यूज़ डेस्क) :-  थाना क्षेत्र के रतनपुर पंचायत अंतर्गत यादव टोला में दो पक्षों में आपसी विवाद में हुए हिंसक झड़प में आधा दर्जन लोग घायल हो गए।
घायलों की तस्वीर
 जानकारी के अनुसार, एक पक्ष के रतनपुर गांव निवासी पंचा देवी, रीता देवी, गीता देवी आदि का दूसरे पक्ष के गांव के ही चंदर यादव पत्नी शुष्मा देवी, छोटू कुमार, सोनी कुमारी के साथ खेत में लगे चना को उखाड़ने की बात पर विवाद हो गया जो मारपीट में तब्दील हो गया। इस घटना में दोनो पक्षों से सभी लोग घायल हो गए। उक्त घटना में घायलों का परिजनों द्वारा दिग्विजय सिंह समुदायिक स्वास्थ केंद्र गिद्धौर में पुलिस प्रसासन की देखरेख में इलाज करवाया गया। वहीं, मौके पर मौजूद अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. बिपुल कुमार द्वारा घायलों का समुचित इलाज कर बेहतर इलाज हेतु उन्हें सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया गया।
इधर, इस मारपीट की घटना को लेकर घटना को लेकर थाना पुलिस द्वारा मामले की तफ्तीश की जा रही रही है।

Responsive Advertisement