अलीगंज के रफ्तार पर लगा ब्रेक, सड़क पर उतरे विपक्ष ने की नारेबाजी - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

रविवार, 23 फ़रवरी 2020

अलीगंज के रफ्तार पर लगा ब्रेक, सड़क पर उतरे विपक्ष ने की नारेबाजी

(अलीगंज / चन्द्रशेखर सिंह) :- आरक्षण के साथ छेड़छाड़ संविधान विरोधी नीतियों व किसानो की जर्जर स्थिति, बेरोजगारी, महंगाई, आरक्षण में पदोन्नति के विरोध में भारत बंद के आह्वान पर चंद्रदीप बाजार एवं आढा चौक स्थित नवादा-सिकंदरा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया गया।


जाम का नेतृत्व कर रहे मो. नौशाद कयाम एवं कांग्रेस के अनिल दास ने बताया कि आरक्षण के साथ छेड़छाड़ संविधान विरोधी नीतियों सहित किसानों की जर्जर स्थिति, बेरोजगारी, महंगाई एवं आरक्षण पदोन्नति के खिलाफ में भीम आर्मी के भारत बंद के आह्वान पर सड़क जाम किया गया है। उन्होंने बताया कि संविधान विरोधी कानून किसी तरह से बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जाम में सैकड़ों लोगों ने आढा चौक एवं चंद्रदीप बाजार के मुख्य मार्ग में बास का बैरियर लगा कर सड़क पर आवागमन को ठप कर दिया।जिससे सैकड़ों यात्री वाहन व ट्रक जाम में कई घंटों फंसे रहे।
बता दें कि आठ बजे सुबह से दो बजे दोपहर तक सड़क पर आवागमन बाधित रहा। फिर दो बजे दोपहर बाद सड़क जाम को हटा लिया गया।
 मौके पर राजेश पासवान, मो. सुल्तान, अनिल दास, मो. अशरफ, मो. सलाम, शहनवाज सहित विपक्षी दलों के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता लोग मौजूद थे।

Responsive Advertisement