गिद्धौर के दो केन्द्रों पर शुरू हुई मैट्रिक की परीक्षा, सख़्त है प्रशासनिक व्यवस्था - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

सोमवार, 17 फ़रवरी 2020

गिद्धौर के दो केन्द्रों पर शुरू हुई मैट्रिक की परीक्षा, सख़्त है प्रशासनिक व्यवस्था


गिद्धौर (न्यूज़ डेस्क) -:  प्रखंड के दो विद्यालयों में आयोजित मैट्रिक की परीक्षा पहले दिन कड़ी प्रशासनिक निगरानी के बीच आयोजित हुआ। इस दौरान प्रखंड के प्लस टू महाराजा चन्द्रचूड़ विद्या मंदिर में परीक्षा के पहले दिन प्रथम पाली में आयोजित विज्ञान विषय की परीक्षा में 702 छात्र ने भाग लिया।

म.च.विद्यामंदिर गिद्धौर, परीक्षा केन्द्र
वहीं पहले पाली में 36 छात्र परीक्षा में अनुपस्थित पाये गये। वहीं परीक्षा की दूसरी पाली में 719 छात्र ने भाग लिया। वहीं 12 छात्र अनुपस्थित रहे। इधर, प्लस टू अखिलेश्वर उच्च विद्यालय रतनपुर में आयोजित प्रथम पाली की परीक्षा में 442 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया व 14 अनुपस्थित पाये गये। वहीं दूसरी पाली में 457 छात्रों ने भाग लिया व 09 अनुपस्थित पाये गये। परीक्षा प्रारंभ होने से पूर्व प्लस टू महाराजा चन्द्रचूड़ विद्या मंदिर परीक्षा केन्द्र पर छात्राओं पर आगमन के दौरान दंडाधिकारी गोपाल कृष्णन की देखरेख में कड़ी जांच की जा रही थी।
ए एचएस रतनपुर, परीक्षा केंद्र
इधर, प्लस टू महाराजा चन्द्र चूड़ विद्या मंदिर परीक्षा केन्द्र पर दण्डाधिकारी के रूप में बीडीओ गोपाल कृष्ण,  रतनपुर केंद्र पर अखिलेश कुमार सिन्हा के द्वारा परीक्षा के हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही थी। इधर परीक्षा केन्द्र पर गिद्धौर सहायक अवर निरीक्षक सब्बीर अहमद, रतनपुर केंद्र पर अवर निरीक्षक किसुन राय सहित कई पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल के जवान शांति पूर्ण परीक्षा कराने को ले मुस्तैद दिखे।

Responsive Advertisement