गिद्धौर के कल्याण हेतु कैराकादो गांव में अखंड रामधुन आयोजित, भक्तिमय बना माहौल - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

सोमवार, 17 फ़रवरी 2020

गिद्धौर के कल्याण हेतु कैराकादो गांव में अखंड रामधुन आयोजित, भक्तिमय बना माहौल


गिद्धौर (न्यूज़ डेस्क) :-  प्रखंड के रतनपुर पंचायत के कैराकादो गांव के हनुमान मंदिर में कैराकादो यादव कमिटी द्वारा एक दिवसीय श्री श्री 1008 अखंड  सीता राम धुन सह महायज्ञ  पुरे नियम-निष्ठा के साथ आरंभ हुआ।

बताते चलें, कैराकादो के ग्रामीण द्वारा समस्त  पंचायत एवं प्रखंड वासियों के उत्थान हेतु एक दिवसीय सीता राम धुन महायज्ञ का आयोजन करवाया गया है। जिससे पुरे पंचायत में  सीता राम महायज्ञ के प्रारंभ होते ही पूरा माहौल भक्ति मय हुआ। कैराकादो गांव सहित प्रखंड भर के हजारों श्रद्धालुओं ने यज्ञ पूजा के अवसर पर माता सीता व भगवान राम की पूजा अर्चना करने आये तथा पूजा अर्चना कर अपने परिजनों की सुख शांति की कामना की एवं मन्नते भी मांगी।
 श्री श्री 1008 अखंड  सीता राम धुन महायज्ञ संपन्न कराने हेतु झारखंड राज्य के बाबाधाम देवघर से आये  प्रकांड  पंडित नारायण एवं बिनोद पांडेय द्वारा पूरे प्रखंड भर के कल्याण हेतु अखंड हवन का आयोजन किया जा रहा है।
इस मौके पर कमीटी के भोला यादव, शंकर यादव , कपिल मंड़ल, प्रमोद पासवान, मधुकांत पासवान, दिनेश यादव ,शैलेंद्र यादव, सुमन कुमार, संदीप कुमार , दामोदर यादव , तनिक लाल यादव, योगेश यादव, दरोगी पासवान के अलावे दर्जनों महिला एवं पुरुष श्रद्धालु मौजूद थे।

Post Top Ad -