जमुई : KCC ऋण के लिए DM व LDC ने की प्रेस वार्ता, क्रियान्वयन की दी जानकारी - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

मंगलवार, 18 फ़रवरी 2020

जमुई : KCC ऋण के लिए DM व LDC ने की प्रेस वार्ता, क्रियान्वयन की दी जानकारी

जमुई (News Desk) : - समाहरणालय परिसर के कार्यालय प्रकोष्ठ में जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार एवं एलडीएम श्रीकान्त चतुर्वेदी के नेतृत्व में मंगलवार को किसानों के बीच केसीसी को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए मीडियाकर्मियों के साथ प्रेस वार्ता की गई।

इस प्रेस वार्ता में उन्होंने बताया कि अब तक किसान सम्मान योजना  1,95,000 लाभुकों को 6000 रुपए सालाना की चौथी किस्त भी प्राप्त हो चुकी है। साथ ही 1,51,000 और किसानों को इसका लाभ दिए जाने की बात कहीं गई । इसके लिए सरकार ने सभी संस्थागत क्षेत्रों जैसे बैंकों को यह निर्देश दिया है कि सभी खाताधारकों को जोड़ते हुए सरकार के किसान सम्मान योजनाओं का लाभ दिया जाए, यह बैंक की जिम्मेवारी है। जिसके लिए सभी बैंकों को स्पेशल कैंप लगाने की बात भी कही गई है।
किसानों को केसीसी के लिए अपना सिर्फ जमीन संबंधित कागजात देना है। केसीसी के तहत सिर्फ खेती के लिए ही नहीं ,बल्कि पशुपालन ,बकरी पालन, मत्स्य पालन, भेड़ पालन आदि के लिए भी ऋण मुहैया कराया जाएगा ।
दोनों अधिकरियों ने संयुक्त रूप से बताया कि बिना किसी सिक्योरिटी मनी के ₹ 1,60,000 का लोन कुछ प्रक्रिया के उपरांत बैंक देगी।  किसानों को जो ऋण दिया जाएगा वह 7% के दर पर दी जाएगी , लेकिन जो किसान समय पर अपना ऋण वापस कर देंगे उन्हें सरकार की ओर से 3 फीसदी की छूट भी दी जाएगी।
वार्ता के दौरान बताया गया कि आगामी 14 दिनों के अंदर सभी बैंकों को स्पेशल कैंप लगाकर 14 दिनों के अंदर किसान सम्मान योजना को अग्रसारित किये जाने को लेकर निर्देशित किया गया है। बताया गया कि सरकारी आदेश के अनुसार 27 फरवरी तक बैंक के  हरेक शाखा में कैंप लगाकर किसानों को इसका लाभ मुहैया कराना है, यह भी सुनिश्चित किया गया है कि कोई किसान इस योजना से वंचित न हो।

Responsive Advertisement