गिद्धौर : इंटरमीडिएट परीक्षा के चौथे दिन दिखी प्रशासनिक सख्ती - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

गुरुवार, 6 फ़रवरी 2020

गिद्धौर : इंटरमीडिएट परीक्षा के चौथे दिन दिखी प्रशासनिक सख्ती



गिद्धौर (न्यूज़ डेस्क) :-

 प्रखंड के दो विद्यालयों में आयोजित इंटरमीडिएट की परीक्षा के चौथे दिन भी कड़ी प्रशासनिक व्यवस्था व दंडाधिकारियों की देखरेख में सम्पन्न हुआ।
 प्लस टू महाराजा चंद्रचूड़ विद्या मंदिर में परीक्षा के प्रथम पाली में आयोजित एनआरबी की परीक्षा में 432 छात्रों ने भाग लिया और 10 अनुपस्थित पाये गये। वहीं प्लस टू अखिलेश्वर उच्च विद्यालय रतनपुर में प्रथम पाली के एनआरबी की परीक्षा में 437 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया और 12 अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में हुए कंप्यूटर विषय की परीक्षा में 4 छात्र शामिल हुए।
इस मौके पर महाराजा चंद्रचूड़ विद्यामंदिर परीक्षा केंद्र पर दंडाधिकारी गोपाल कृष्णन, पुलिस पदाधिकारी के रूप में सहायक अवर निरीक्षक सब्बीर अहमद, रतनपुर केंद्र पर दण्डाधिकारी के रूप में सीओ अखिलेश कुमार सिन्हा, पुलिस पदाधिकारी अवर निरीक्षक किसुन राय सहित अन्य पुलिस बल के जवान की देख रेख में परीक्षा शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई।

Responsive Advertisement