कुसहा त्रासदी पर आधारित मैथिली फिल्म लव यू दुल्हिन 7 फरवरी से बिहार के सिनेमाघरों में - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

गुरुवार, 6 फ़रवरी 2020

कुसहा त्रासदी पर आधारित मैथिली फिल्म लव यू दुल्हिन 7 फरवरी से बिहार के सिनेमाघरों में


पटना (अनूप नारायण) : मैथिली फिल्मों का अब सिनेमाई दौर प्रारंभ होने वाला है श्री राम जानकी बैनर बैनर तले बनी मैथिली फिल्म लव यू दुल्हिन बिहार के 15 सिनेमाघरों में एक साथ 7 फरवरी से प्रदर्शित हो रही है। इस आशय की जानकारी फिल्म के निर्माता रजनीकांत पाठक और विष्णु कांत पाठक ने राजधानी पटना में श्री राम जानकी फिल्म के कार्यालय किदवईपुर में आयोजित एक प्रेस वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि मैथिली में एक समृद्ध दर्शक वर्ग होने के बावजूद फिल्मों का निर्माण नग्ण्य है। ऐसे दौर में श्री राम जानकी फिल्म्स ने काफी बेहतर मनोरंजक फ़िल्म का निर्माण किया है। फिल्म में नायक के तौर पर मैथिली के सुपरस्टार गायक विकास झा नजर आएंगे, जबकि उनकी ऑपोजिट हिंदी सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री इनुश्री होंगी। दूसरे नायक के रूप में सुर संग्राम के विजेता आलोक कुमार और भोजपुरी के सुपर स्टार अदाकारा प्रतिभा पांडे हैं। फिल्म में अमिय कश्यप पूजा पाठक अनिल पतंग, भूमिपाल राय, प्रभाकर कुमार राय समेत कई चेहरे नजर आएंगे।


फिल्म के निर्देशक हैं मनोज श्रीपति, फिल्म के संगीतकार हैं धनंजय मिश्रा। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए रजनीकांत पाठक ने बताया कि भोजपुरी से ज्यादा सजग मैथिली के दर्शक हैं पर मिथिलांचल इलाके में ढंग के सिनेमाघर नहीं होने के कारण मैथिली फिल्म मिथिला अंचल के दर्शकों तक नहीं पहुंच पाती है।  बावजूद इसके उनकी पूरी टीम ने मिथिलांचल के सभी प्रमुख शहरों में फिल्म के प्रदर्शन के लिए दिन-रात मेहनत किया है। उन्होंने बताया कि पहली बार पटना के वीणा सिनेमा हॉल में मैथिली फिल्म लग रही है। उनकी फिल्म कल से वीणा सिनेमा हॉल में एक शो में दिखाई जाएगी।

बेगूसराय, दरभंगा, मधुबनी, झंझारपुर, समस्तीपुर, सुपौल, सहरसा और खगड़िया में प्रथम चरण में फिल्म लग रही है। फिल्म के प्रचार-प्रसार के लिए फिल्म के कलाकार सिनेमाघरों में दर्शकों से 07 फरवरी से रूबरू भी होंगे। आयोजित प्रेस वार्ता में फिल्म के नायक विकास झा , आलोक कुमार, अमिय कश्यप, बेगूसराय जिला जदयु के अध्यक्ष भूमि पाल राय, प्रभाकर राय, अभिनेत्री पूजा पाठक, एलिट इंस्टीट्यूट के निदेशक प्रमुख अमरदीप झा गौतम, वेब जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष आनंद कौशल, फिल्म के प्रचारक अनूप नारायण सिंह भी उपस्थित थे।

Edited by : Aprajita

Responsive Advertisement