गिद्धौर : मोटर पार्ट्स की दुकान में आग लगाने का प्रयास, FIR दर्ज - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शनिवार, 1 फ़रवरी 2020

गिद्धौर : मोटर पार्ट्स की दुकान में आग लगाने का प्रयास, FIR दर्ज



गिद्धौर (न्यूज़ डेस्क) :-

गिद्धौर झाझा मुख्य-मार्ग स्थित लालकोठी के समीप नियाज़ शॉप नामक मोटर पार्टस एवं बैट्री दुकान में शुक्रवार की देर रात्रि दुकान मे आग लगाने का प्रयास किया गया।


एकत्रित जानकारी अनुसार, उक्त दुकान में सरफराज खान उर्फ झुन्नू अपने दैनिक कार्य को निपटाकर रोज की तरह दुकान में सोने चले गये, तभी शुक्रवार की रात्रि लगभग 12 बजे अचानक धुंआ एवं आग लगने का आभास हुआ। जैसे ही सरफराज की नींद खुली तबतक रजाई आग के लपेटे में आ गई थी। जल्दबाजी में रजाई को फेंककर वे दुकान खोल जान-बचाने भागे,  इसी दरम्यान सरफराज ने देखा कि गांव के तीन युवक अखिलेश्वर राम के पुत्र राजेश राम, रंजय राम एवं संजय राम हाथ में जलती हुई आग की लुती को दुकान पर लगे एग्जॉस्ट फैन की छेद से फेंक कर नौ दो ग्यारह हो गए। इस क्रम में आग बुझाने की भरपूर कोशिश की गयी और अंत में आग पर काबू पा लिया गया।

इधर, पीड़ित सरफराज (झुन्नू) ने अपने दुकान में अगलगी की घटना के संबधित उक्त तीनों लोगों पर कड़ी कारवाई के लिए गिद्धौर थानाध्यक्ष को लिखित आवेदन देकर एफआईआर दर्ज कराई है।
 वहीं, मामले को लेकर गिद्धौर थानाध्यक्ष आशीष कुमार बताते हैं कि घटना की लिखित शिकायत मिली है। एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। अनुशंधान के बाद समुचित कारवाई की जायेगी।

Responsive Advertisement