अलीगंज में कन्हैया की ललकार, कहा- खतरे में है हमारा संविधान - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

सोमवार, 10 फ़रवरी 2020

अलीगंज में कन्हैया की ललकार, कहा- खतरे में है हमारा संविधान



अलीगंज (चन्द्रशेखर सिंह) :-

अलीगंज प्रखंड के आढा चौक पर एक सभा को संबोधित करते हुए जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष व भाकपा नेता कन्हैया कुमार ने  कहा कि देश की मोदी सरकार देश में संविधान विरोधी कानून लाकर आपस में बांटने व बर्बाद करने की कोशिश जा रही है। इससे लोग गुमराह होकर भ्रम का शिकार हो जा रहे हैं और अराजकता का माहौल उत्पन्न हो रहा है। सरकार सीएए से गरीब परिवारों को परेशान करने पर तुली है।
उन्होंने कहा कि इस कानून  से गरीब तबके के लोगों को नुकसान है। उन्होंने सभा में सभी को संविधान बचाने के लिए ललकारते हुए कहा कि बिहार ऋषिमुनियों, संतों , दानियों का राज्य है। सरकार देश के समस्याओं का निदान नही कर पा रही है, जिसके परिणामतः हमारे देश के नौजवान भाई बेरोजगार है।रोजगार की तलाश में उनको भटकना पड़ रहा है। उन्होंने ज्वलंत समस्याओं को लेकर सभा में उपस्थित लोगों से गांधी मैदान पटना आने की अपील करते हुए कहा कि गांधी जी की कर्मभूमि चंपारण से जन गण मन यात्रा पर निकले हैं। लडाई राजनीति की नही बल्कि संविधान बचाने की है।जिससे बच्चों व नौजवानों का भविष्य संवार सके।  मौके पर विधायक बंटी चौधरी, मो. अनवर इकबाल, जियाउर रसूल गफ्फारी , मो. खालिद वेग, धर्मेन्द्र पासवान के अलावे बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे।

Responsive Advertisement