शहीद किशोर कुमार स्मृति क्रिकेट टूर्नामेन्ट आयोजित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

रविवार, 23 फ़रवरी 2020

शहीद किशोर कुमार स्मृति क्रिकेट टूर्नामेन्ट आयोजित

 23 Feb, 2020
Input : अभिलाष कुमार
न्यूज डेस्क (गिद्धौर) : गिद्धौर प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत राजमणि महाविद्यालय के मैदान में शहीद किशोर कुमार स्मृति नॉक आउट डे क्रिकेट टूर्नामेन्ट-2020 का आयोजन रविवार को केतरु नवादा माँ कालिका क्लब के द्वारा किया गया। मैच 14 ओवर का रखा गया था। मैच के शुरुआत में सेवा पंचायत के मुखिया परमेश्वर पण्डित ने खिलाड़ियों से उनका परिचय जानकर फ़ीता काटते हुए टूर्नामेंट का शुभारंभ किया।

टूर्नामेन्ट के क्रम में 11 स्टार क्लब बरहट टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी और 111 रन में ही ढ़ेर हो गई। वहीं लक्ष्य को भेदने मैदान में उतरी सेवा के चैंपियन क्लब ने 112/3 का स्कोर खड़ा कर दर्शकों को इस रोमांचक मैच के अंत तक मैदान में बांधे रखा। चौके-छक्के की बौछार से सेवा ने जीत अपने नाम कर लिया.
टूर्नामेन्ट में 8 छक्का, 2 चौका और एक विकेट के साथ 62 रन की शानदार पारी खेलने वाले कुंदन कुमार को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।

मौके पर सेवा पंचायत के मुखिया ने ख़िलाडियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि स्थानीय युवाओं द्वारा शहीद किशोर कुमार के स्मृति में टूर्नामेन्ट का आयोजन किया जाना अपने आप मे बड़ी बात है। इस बीच दो मिनट का मौन धारण करते हुए शहीद किशोर के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि से उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी।
इस अवसर पर आयोजन समिति के बन्टी चन्द्रवंशी,  रॉकेट यादव, बिट्टू मोदी, प्रमोद साव, रोहित ठाकुर, समाजसेवी नरेश यादव , सहित बड़ी संख्या में स्थानीय खेल प्रेमी व ग्रामीण मौजूद थे।

Responsive Advertisement