सोनो : जमीनी विवाद को लेकर मारपीट , कई लोग घायल - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

रविवार, 2 फ़रवरी 2020

सोनो : जमीनी विवाद को लेकर मारपीट , कई लोग घायल




सोनो (न्यूज डेस्क) :-

रविवार को थाना क्षेत्र के लोहा पंचायत के हरिहरपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट हुई। इस मारपीट में कई लोग घायल हुए। इनका प्राथमिक इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य अस्पताल सोनो मे आयुष चिकित्सक द्वारा किया गया।

घायल लोग मे सागर सिंह (पिता स्व०उमेश सिंह उम्र 31वर्ष) , मुरारी सिंह, गोपाल सिंह, रूपेन्द्र सिंह पिता सागर सिंह के आलावे त्रिपुरारी सिंह है। वही दुसरे ओर से विरेन्द्र सिंह ,भजू सिंह ,मिथलेश सिह ,अशोक सिंह, गणेश सिंह, राजीव सिंह एवं अन्य लोग है। दोनों पक्षों के बीच लंबे समय विवाद चल रहे थे। स्थानीय बुद्धिजीवी वर्ग के लोगों द्धारा पंचायत सुलहनामा भी किया गया था। फिर भी दोनो पक्षों संतुष्ट नहीं हो पाने के कारण मारपीट किया गया और लहुलूहान हो गया। एक पक्ष ने सड़क निर्माण कराने के पक्ष में थे जवकि दुसरे पक्ष सड़क बनाने के पक्ष में नहीं है और कहना है कि जमीन बहुत महंगा हो गया । सड़क निर्माण से सभी लोग फायदा होगा और बचे हुए जमीन महता बढ़ जायेंगे जिसे लोग समझ नहीं पा रहे और मारपीट करने की नौवत आ गई।

Post Top Ad -