देवघर : अब बाजार में मिलेगा बाबा बैद्यनाथ मंदिर से निकलने वाले फूल-बेलपत्र से बना ऑर्गेनिक खाद - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

मंगलवार, 18 फ़रवरी 2020

देवघर : अब बाजार में मिलेगा बाबा बैद्यनाथ मंदिर से निकलने वाले फूल-बेलपत्र से बना ऑर्गेनिक खाद

देवघर डीसी ने किया दर निर्धारित- खाद की कीमत होगी 5 रुपये किलो...
देवघर : विश्वप्रसिद्ध बाबा बैधनाथ मंदिर में भक्तों द्वारा चढ़ाये जाने वाले फूल और बेलपत्र से बने ऑर्गेनिक खाद को खुले बाजारों में बेचा जाएगा। ज्ञात हो कि बाबा मंदिर से निकले फूलों एवं विल्वपत्रों से प्रतिदिन लगभग 1000 से 1500 किलोग्राम ऑर्गेनिक खाद का निर्माण किया जा रहा है। अब इस ऑर्गेनिक खाद में पोषक तत्वों को आवश्यकता अनुरूप मिलाकर इसे किसान के लिये उपयोगी बनाया जा रहा है। 

जसीडीह के कृषि विज्ञान केन्द्र सुजानी में लगातार इन खादों के गुणवत्ता को बढ़ायें जाने की दिशा में कार्य किया जा रहा था। खाद तैयार किये जाने के बाद एक बोरी में कुल 30 किलोग्राम खाद की पैकिंग की जा रही है। 5 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से ऑर्गेनिक खाद को बाजार में बेचा जाएगा। 

ज्ञात हो कि ऑर्गेनिक खाद को बेहतर और गुणवतापूर्ण बनाने हेतु कृषि विज्ञान केंद्र, सुजानी द्वारा ऑर्गेनिक खाद के नमूने को परीक्षण के लिए भोपाल स्थित भारतीय मृदा परीक्षण संस्थान भेजा गया था। बहरहाल देवघर डीसी नैंसी सहाय ने यह उम्मीद जताई है कि पांच रुपये प्रति किलोग्राम की दर से मिलने वाली यह खाद ना सिर्फ सस्ती कीमत पर मिलेगा बल्कि इसके उपयोग से अनाज के पैदावार में बढ़ोत्तरी होगी।

Responsive Advertisement