अलीगंज : अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर नियोजित शिक्षक - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

सोमवार, 17 फ़रवरी 2020

अलीगंज : अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर नियोजित शिक्षक

अलीगंज [चंद्रशेखर आज़ाद] :
बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के बैनर तले प्रखंड के नियोजित शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरु कर दिया है।और प्रखंड के नियोजित शिक्षक अपनी मांगों को लेकर अडिग हैं। इसको लेकर प्रखंड के बीआरसी मैदान में नियोजित शिक्षक सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये हैं।इस मौके पर नियोजित शिक्षकों ने सरकार के शिक्षा नीतियों व समान काम के समान वेतन नही दिये जाने के विरोध सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की।

धरना सभा को संबोधित करते हुए मृत्युन्जय कुमार ने कहा कि सरकार नियोजित शिक्षकों के साथ दो रंगी नीति अपनाकर शोषणकारी राज्य कर रही है। जिसे नियोजित शिक्षक कभी भी बर्दाश्त नहीं करेंगे।
सभा को संबोधित करते हुए जवाहर प्रसाद यादव ने कहा कि शिक्षक अपने अधिकार की मांग करते हैं, तो उन्हे सरकार हटाने की धमकी देकर डराने की कोशिश करती है।जिसे नियोजित शिक्षक समझ चुके है।आखिर सरकार समान काम करवा रही है तो समान वेतन तो देनी होगी।उन्हे अपना हक देना पड़ेगा नही तो शिक्षक का अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगा।शिक्षक संजय कुमार ने कहा कि समान काम का समान वेतन चाहिए, नही तो नियोजित शिक्षकों का अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी।सरकार अगर इस पर विचार नही करेगी तो यह धरना निरंतर चलते रहेगा।
शिक्षक सुनील कुमार चौधरी ने कहा कि सरकार नियोजित शिक्षकों के अपना वाजिब अधिकार व हक दे। मौके पर शिक्षक विश्वनाथ ठाकुर,उदय कुमार,संजय कुमार,विश्वबंधु,रंजीत कुमार,भुवनेश्वर प्रसाद,शिक्षिका शशि प्रभा,संजु कुमारी, शान्तिनंदा ,अभिषेक कुमार, शशिभुषण कुमार,मनोज कुमार के अलावे बड़ी संख्या में नियोजित शिक्षक-शिक्षिकाए उपस्थित थे।

Responsive Advertisement