गिद्धौर पुलिस ने 10 लीटर देशी शराब के साथ एक को गिरफ्तार कर भेजा जेल - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

गुरुवार, 27 फ़रवरी 2020

गिद्धौर पुलिस ने 10 लीटर देशी शराब के साथ एक को गिरफ्तार कर भेजा जेल


गिद्धौर (न्यूज़ डेस्क) : - गिद्धौर थाना क्षेत्र के कुन्धुर पंचायत अंतर्गत पड़ने वाले चौरा रेलवे के निकट कुन्धुर बहियार से 10 लीटर देशी शराब व 01 शराब कारोबारी को गुप्त सूचना के आधार पर गिद्धौर पुलिस ने गिरफ्तार किया। इलाके में शराब बंदी अधिनियम को सफल बनाने के लिए गिद्धौर थानाध्यक्ष द्वारा शराब कारोबारियों के खिलाफ लगातार चल रहे सघन छापेमारी अभियान के क्रम में ये गिरफ्तारी हुई।


 इसी क्रम में गिद्धौर पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि शराब कारोबारी द्वारा देशी शराब का कारोबार उक्त स्थान पर किया जा रहा है। गिद्धौर पुलिस द्वारा छोपमारी में गठित टीम थानाध्यक्ष आशीष कुमार, अवर निरीक्षक मनोज कुमार सिंह, सहायक अवर निरीक्षक नित्यानंद सिंह के द्वारा बुधवार की रात्रि कुन्धुर पंचायत के चौरा रेलवे हाल्ट के समीप पड़ने वाले कुन्धुर बहियार में छापेमारी कर 10 लीटर देशी शराब के साथ कुन्धुर गांव निवासी पिन्टू सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया।

- बोले थानाध्यक्ष -

गिद्धौर थानाध्यक्ष आशीष कुमार ने जानकारी देते हुये बताया कि शराब माफियाओं पर पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है। उन्हें जानकारी मिली की शराब कारोबारी द्वारा थाना क्षेत्र में देशी शराब की बिक्री की जा रही है। जिसे टीम गठित कर देशी शराब के साथ कारोबारी को गिरफ्तार किया गया है। वहीं उत्पाद विभाग की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर शराब कारोबारी को जेल भेजा जा रहा है।

Responsive Advertisement