डीएम ने फिर बढ़ा दी ठंढ की छुट्टियाँ, जानिए अब कब तक स्कूल रहेंगे बंद - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

रविवार, 5 जनवरी 2020

डीएम ने फिर बढ़ा दी ठंढ की छुट्टियाँ, जानिए अब कब तक स्कूल रहेंगे बंद

जमुई :
भीषण शीतलहर और बढ़ती ठंढ के मद्देनजर जमुई जिले के सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी प्रारंभिक विद्यालयों में 5 जनवरी तक छुट्टी दी गई थी. सभी विद्यालय सोमवार 6 जनवरी से खुलने वाले थे, लेकिन रविवार की देर शाम प्राप्त सूचना के मुताबिक जमुई जिलाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार के आदेशानुसार जिले के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी प्रारंभिक विद्यालयों में वर्ग 1 से 8 तक के लिए दिनांक 10 जनवरी तक पठन-पाठन कार्य स्थगित रहेंगे.
इस अवधि में विद्यालयों के शिक्षक अपने-अपने विद्यालय में उपस्थित होकर गैर-शैक्षणिक कार्य संपादित करेंगे. इस बारे में जिला शिक्षा पदाधिकारी जमुई द्वारा निर्देश भी जारी किया गया है.
इस आदेश के बाद बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष युगल किशोर यादव, जिला कोषाध्यक्ष राजीव वर्णवाल, झाझा प्रखंड कोषाध्यक्ष मासूम अंसारी, झाझा प्रखंड सचिव आर्यन वर्णवाल, राजीव शर्मा संघ के अन्य सदस्यों ने छात्र-छात्राओं के हित का ध्यान रखते हुए छुट्टियाँ बढ़ाने के लिए जिलाधिकारी एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी का आभार व्यक्त किया है.

[फाइल फोटो]

Responsive Advertisement