रतनपुर : मानव श्रृंखला के निर्माण की सफ़लता को लेकर किया पूर्वाभ्यास - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

रविवार, 5 जनवरी 2020

रतनपुर : मानव श्रृंखला के निर्माण की सफ़लता को लेकर किया पूर्वाभ्यास

【न्यूज़ डेस्क | अभिषेक कुमार झा】:- 

आगामी 19 जनवरी को होने वाली मानव श्रृंखला कार्यक्रम की सफलता के लिए रविवार को मानव श्रृंखला का पूर्वाभ्यास किया गया। रतनपुर पञ्चायत के बानाडीह गांव में बीडीओ गोपाल कृष्णन के नेतृत्व में मानव शृंखला को लेकर पूर्वाभ्यास किया।


 इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों से 19 जनवरी को बनाए जाने वाले मानव श्रृंखला को लोग सफल बनाएं तथा इसके संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।
उन्होंने लोगों से दहेज प्रथा, बाल विवाह उन्मूलन और जल जीवन हरियाली के लिए चलाए जा रहे इस महा अभियान को सफल बनाने में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही।
इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी गोपाल कृष्णन, अंचलाधिकारी अखिलेश सिन्हा, जमुई पीओ स्मृति पुष्प, मनरेगा पीओ नरेश कुमार, मनरेगा कर्मी, लघु सिंचाई विभाग के कर्मी, सुनील कुमार सिंह, ग्राम पंचायत राज के मुखिया रावल सावन्त सिंह, नरेगा पीआरएस विनय कुमार टण्डन,  एमडीएम प्रभारी मो. फयाज, प्रखंड एमडीएम प्रभारी आमिर दास, सहित दर्जनों ग्रामीण शामिल हुए।

Responsive Advertisement