सोहराय मिलन समारोह में शामिल हुए पूर्व मंत्री दामोदर रावत, बोले - प्रयास करेंगे हॉलिडे के लिए | VIDEO सहित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

रविवार, 5 जनवरी 2020

सोहराय मिलन समारोह में शामिल हुए पूर्व मंत्री दामोदर रावत, बोले - प्रयास करेंगे हॉलिडे के लिए | VIDEO सहित

झाझा :
रविवार को जमुई जिला के झाझा में भाई-बहन के प्रेम के प्रतीक आदिवासियों के सबसे बड़े त्योहार सोहराय मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री दामोदर रावत मौजूद रहे। आदिवासी समाज के युवक-युवतियों द्वारा संथाली लोक नृत्य की प्रस्तुति दी गई।

देखिये वीडियो >>

सोहराय संताल समुदाय का सबसे बड़ा त्योहार है। इसकी तुलना समाज इतिहास के अनुसार धरती के सबसे बड़े जानवर हाथी से की गई है। यह पूजा गोड़ टांडी से शुरू होकर गौ-आरती पूजा आदि निर्धारित है और समाज के लोग ही यह पूजा अर्चना कर सकते हैं। लोगों को इस महान पर्व को आपस में मिल-जुलकर एवं भाईचारे के साथ मनाने की बातें कही। कहा कि इस प्रकार के सोहराय मिलन समारोह का आयोजन होने से सभी को एकजुट होने का मौका मिलता है।
पूर्व मंत्री दामोदर रावत ने कहा कि यदि सोहराय मिलन के अवसर पर बांका में छुट्टी दी जाती है तो प्रयास करेंगे कि और सभी जगह भी छुट्टी दी जाए। उन्होंने आश्वासन दिया कि आदिवासी समाज के उत्थान के लिए यथासंभव प्रयास करेंगे।
इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई। साथ ही आदिवासी समाज द्वारा पूर्व मंत्री दामोदर रावत का आतिथ्य सत्कार किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग मौजूद रहे और कार्यक्रम का लुत्फ उठाया।

Responsive Advertisement