गिद्धौर : गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा, 80 फ़ीट लंबा तिरंगा रहेगा आकर्षण का केंद्र - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शनिवार, 25 जनवरी 2020

गिद्धौर : गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा, 80 फ़ीट लंबा तिरंगा रहेगा आकर्षण का केंद्र

गिद्धौर | सुशान्त साईं सुन्दरम :
देश के 71वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को सार्वजनिक पुस्तकालय परिवार गिद्धौर के सौजन्य से राष्ट्र के सम्मान एवं शहीदों की स्मृति में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यह जानकारी सार्वजनिक पुस्तकालय परिवार के वरिष्ठ सदस्य राजवंश केशरी ने दी।

ये है रुट प्लान
उन्होंने बताया कि तिरंगा यात्रा की शुरुआत दोपहर 2 बजे सार्वजनिक पुस्तकालय परिसर से की जाएगी। जो घनश्याम स्थान रोड से लॉर्ड मिंटो टावर चौक होते हुए एनएच 333 के रास्ते राजश्री इंडेन ग्रामीण वितरक से बनझुलिया तक जाएगी। पुनः बनझुलिया से गिद्धौर थाना होते हुए मुख्य सड़क के रास्ते लॉर्ड मिंटो टावर चौक तक पहुंचकर तिरंगा यात्रा का समापन हो जाएगा।
मुख्य आकर्षण रहेगा 80 फ़ीट का तिरंगा
इस विशाल तिरंगा यात्रा में मुख्य आकर्षण 80 फ़ीट लंबा तिरंगा रहेगा। गिद्धौर की सड़कों पर 80 फ़ीट की लंबाई के तिरंगा को देखना अपने आप में एक अनूठा अनुभव होगा। तैयारियों को लेकर सार्वजनिक पुस्तकालय परिवार के सदस्यगण जुटे हुए हैं।

Responsive Advertisement