सोनो : शिक्षाविद्ध गिरजा मंडल के दाह संस्कार में पहुंचे विधायक, विधान परिषद एवं पूर्व मंत्री - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शनिवार, 18 जनवरी 2020

सोनो : शिक्षाविद्ध गिरजा मंडल के दाह संस्कार में पहुंचे विधायक, विधान परिषद एवं पूर्व मंत्री

सोनो [मदन शर्मा] : प्रखंड के डुमरी गांव निवासी शिक्षाविद गिरजा मंडल का शुक्रवार को झारखंड राज्य के बोकारो मे निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव डुमरी मे किया गया। उनके दाहसंस्कार कार्यक्रम में चकाई विधायक सावित्री देवी, विधान परिषद संजय प्रसाद एवं पूर्व मंत्री दामोदर रावत पहूँचे।
इस दौरान विधायक सावित्री देवी ने कहा कि शिक्षा जगत में अपूर्णीय क्षति हूई है। गिरजा मंडल के व्यक्तिगत जीवन की चर्चा करते हुए विधायक की आँखें नम हो गई थी। विधायक सावित्री देवी ने उनके परिजनों से मिलकर सांत्वना दी और उनके आत्मा के शांति के लिए ईश्वर से कामना की।

गिरजा मंडल गिरीडीह जिला स्कूल में प्राचार्य पद से सेवा निवृत्त हुए थे। इसके पूर्व में वे कई स्कूल में योगदान दिये। वे लगभग 86 वर्ष के थे। वे माध्यमिक शिक्षक संघ के कई उच्च पद को भी सुशोभित भी किये थे। गिरजा मंडल अपने पीछे पत्नी के आलावे दो पुत्र व तीन पुत्री को छोड़कर चले गए। उनके निधन पर गांव ही नहीं पूरे क्षेत्र में मातम छाई हुई है। पूर्व जिला परिषद सह जदयू किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष राम चरित्र मंडल ने भी उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निधन से व्यक्तिगत क्षति हुई है।

Post Top Ad -