चकाई विधायक सावित्री देवी का सीएम नीतीश पर निशाना, कहा - मानव श्रृंखला पर करोड़ों बर्बाद कर रही सरकार - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शनिवार, 18 जनवरी 2020

चकाई विधायक सावित्री देवी का सीएम नीतीश पर निशाना, कहा - मानव श्रृंखला पर करोड़ों बर्बाद कर रही सरकार

सोनो [मदन शर्मा] :
चकाई विधानसभा से राजद विधायक सावित्री देवी ने शनिवार को सेवानिवृत्त शिक्षक गीरजा मंडल के दाहसंस्कार कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन हरियाली, नशा मुक्ति एवं दहेज प्रथा को लेकर आगामी 19 जनवरी को मानव श्रृंखला बना कर लोगों को जागरूक करने बात को नौटंकी कहा।

उन्होंने सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि नीतीश कुमार जनता के पैसा को बर्बाद कर रहे हैं और अपनी राजनीतिक यात्रा कर रहे हैं। नीतीश कुमार अपनी कमजोरी छिपाने के लिए विकास के मुद्दे से लोगों को दिग्भ्रमित कर रहे हैं। आज युवा बेरोजगारों हैं। नशा मुक्ति के बारे में लोग जानते ही है। शराबबंदी को नीतीश सरकार सफल नहीं कर पायी है, यह सर्वविदित है। नियोजित शिक्षकों के साथ भी सरकार अन्याय कर रही है। समान काम समान वेतन देने को तैयार नहीं है।

नीतीश सरकार हर मोर्चे पर विफल हो रही है। इस मौके पर राजद के युवा नेता विजय शंकर यादव, पूर्व जिला परिषद पोषण यादव, दशरथ यादव, राजद प्रखंड अध्यक्ष रियासत हसन, भाजपा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष बलराम मंडल सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।

Responsive Advertisement