मानव श्रृंखला की सफलता को लेकर सोनो पहुंचे डीएम-एसपी, लोगों से की भाग लेने की अपील - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शनिवार, 18 जनवरी 2020

मानव श्रृंखला की सफलता को लेकर सोनो पहुंचे डीएम-एसपी, लोगों से की भाग लेने की अपील

सोनो [मदन शर्मा] Edited by: Sushant : शनिवार को स्थानीय प्लस टू उच्च विद्यालय में जनप्रतिनिधियों एवं प्रखंड के सभी विभागों के कर्मियों को संबोधित करते हुए जमुई डीएम धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि जल जीवन हरियाली, नशा मुक्ति, दहेज़ प्रथा के खिलाफ जागरूक करने के लिए 19 जनवरी को मानव श्रृंखला में लोगों की सहभागिता के लिए अपील की।
उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जल जीवन हरियाली, नशा मुक्ति एवं दहेज प्रथा को लेकर पूरे बिहार में मानव श्रृंखला द्वारा जागरूक करने का काम कर रहे हैं। जल जीवन हरियाली अति आवश्यक है। जिलाधिकारी ने पर्यावरण संरक्षण करने में सहयोग करने की बात कही। डीएम ने कहा कि जल जीवन हरियाली के लिए गांव के अंतिम पा
यदान के लोगों जागरूक करना होगा तभी यह अभियान सफल होगा। जल संकट की समस्या आमलोगों के परेशानी बढ़ रही है। आने वाले समय में जल जीवन हरियाली की उद्देश्य देखेंगे। 
वहीं जमुई एसपी इनामुल हक मेंगनु ने भी संबोधित करते हुए कहा कि जल जीवन हरियाली, नशा मुक्ति एवं दहेज प्रथा उन्मूलन के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लोगों को जागरूक करने के लिए मानव श्रृंखला बनवा रहे हैं। इसमें लोगों की सहभागिता आवश्यक है।
डीएफओ सत्यजीत कुमार ने कहा कि मानव श्रृंखला बनाने में अपनी सहभागिता देनी चाहिए। जल जीवन हरियाली के तहत प्रत्येक पंचायत में 2200 पौधे लगाये जायेंगे। सिविल एसडीओ लखीन्द्र पासवान ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बड़ी सूझ बूझ के साथ महत्वाकांक्षी जल जीवन हरियाली, नशा मुक्ति एवं दहेज प्रथा के खिलाफ मानव श्रृंखला के माध्यम से लोगों को जागरूक कर रहे हैं। इससे लोगों को पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्त, दहेज प्रथा उन्मूलन मे सफलता मिलेगी।
मौके पर प्रखंड प्रमुख शीला देवी, एसडीपीओ भाष्कर रंजन, प्रखंड विकास पदाधिकारी रवि जी, अंचलाधिकारी अनील कुमार चौबे, कार्यक्रम पदाधिकारी सतेन्द्र कुमार, सांख्यिकी पदाधिकारी संजय कुमार, सीडीपीओ अमृता रंजन,  प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी प्रशांत चौधरी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Post Top Ad -