गिद्धौर : समाजसेवी विमल मिश्र ने पैईन में अनियमितता को लेकर सांसद चिराग को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की मांग - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

रविवार, 5 जनवरी 2020

गिद्धौर : समाजसेवी विमल मिश्र ने पैईन में अनियमितता को लेकर सांसद चिराग को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की मांग


गिद्धौर (धनंजय कुमार 'आमोद') :-

गिद्धौर प्रखण्ड क़े कोल्हुआ पंचायत अंतर्गत बुढ़िया पैन की खुदाई में बड़े पैमाने पर राशि की लूट के मामले को लेकर स्थानीय समाजसेवी विमल कुमार मिश्र ने सांसद चिराग को आवेदन देकर इस ओर उनका ध्यानाकृष्ट किया है। इसके साथ ही उन्होंने इसको लेकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।


सांसद चिराग को सौंपे गए आवेदन के अनुसार,  बुढ़िया पैन की खुदाई में लघु सिंचाई विभाग ने तीन करोड पच्चास लाख की राशि निकासी की लेकिन उक्त पैन आज तक जस के तस पडा है। वही नही इसके कुछ महीने बाद जल छाजन के तहत भी सात लाख पच्चास हजार रूपये का भी निकासी की गई।
उक्त मामले को जांच का विषय बताते हुए श्री मिश्र ने आवेदन में जिक्र किया है कि उक्त पैईन से धोवधट, कुमरडीह, महुली, खडहुआ, एवं कोल्हुआ सहित दर्जन भर गांव के हजारों किसान के खेत की सिचाई होती थी, लेकिन उक्त पैईन का कार्य जस के तस रहने से इस बार रब्बी फसल की सिंचाई से किसान वंचित रह गए।

Responsive Advertisement