नवजात शिशुओं को ठंड से बचाने के लिए गर्म कपड़े का करे प्रयोग : डॉ. एस. एन. झा - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

रविवार, 5 जनवरी 2020

नवजात शिशुओं को ठंड से बचाने के लिए गर्म कपड़े का करे प्रयोग : डॉ. एस. एन. झा



खैरा (नीरज कुमार) :

खैरा प्रखण्ड अंतर्गत माँगोबन्दर पंचायत के कन्या मध्य विद्यालय में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर लगाया गया।  शिविर में जिले के नामी विशेषज्ञ डॉ. राजेश कुमार ( हड्डी रोग विशेषज्ञ), डॉ एस एन झा (शिशु रोग विशेषज्ञ) , डॉ ललित कुमार सिंह (जेनरल फिजिसियन) डॉ थानीष कुमार (नेत्र रोग विशेषज्ञ) और डॉ. उमेश कुमार ने भाग लिया।


मौके पर  डॉ. राजेश कुमार ने कहा कि  इस शिविर में माँगोबन्दर, बन्दरडीह, गम्हरिया, तीलेर, बाघाखाड, अमेठीयाटॉड, मगामडर, गंगटी, विशनपुर, लालपुर सहित दर्जनों गांव से पांच सौ से अधिक लोगो ने मुफ्त में रजिस्ट्रेशन करा कर अपनी बीमारियों का जांच  कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी लिया। इसके अलाव मुफ्त में दवा भी प्राप्त किया। इस कर्यक्रम में उपस्थित भाकपा माले के जिला सचिव कॉमरेड शम्भू शरण सिंह ने कहा कि डॉक्टरों द्वारा चलाए जा रहे इस प्रकार कार्यक्रम से समाज में स्वास्थ्य सम्बन्धी जागरूकता फैलाता है, जो बहुत ही सराहनीय कदम है। मौके पर उपस्थित आइसा के राज्य उपाध्यक्ष बाबू साहब, कौशल सिंह, सुभाष सिंह, प्रबीन पाण्डेय, पुष्पेंद्र सिंह सुरेश माँझी, मनोज रविदास, सिंटू सिंह , सरयू पासवान, हजारी रावत, सरदार मोदी, नूनदेव रावत, चंदे रावत, रवि कुमार, भूपाल दास, सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Responsive Advertisement