गिद्धौर के कुमरडीह मुसहरी में मिलेनियम स्टार फाउंडेशन ने वस्त्रदान किया - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शनिवार, 25 जनवरी 2020

गिद्धौर के कुमरडीह मुसहरी में मिलेनियम स्टार फाउंडेशन ने वस्त्रदान किया


गिद्धौर (जमुई) :-

बेसहाय एवं जरूरतमंद लोगों की मदद करना एक पुनीत कार्य है। गरीब-असहायों की सेवा के लिए  असहायों की सहायता करना सबसे बड़ा धर्म है।


 उक्त बातें शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक गतिविधियों में राष्ट्रीय स्तर पर कार्यरत संस्था मिलेनियम स्टार फाउंडेशन के मीडिया प्रभारी अभिषेक कुमार झा ने कही। मौका था गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र के कुमरडीह मुसहरी में जरूरतमंदों के बीच वस्त्रदान कार्यक्रम का, जहां  27 जरूरतमंदों महादलितों के बीच बस्त्रदान किया गया। ठंड के मौसम में तन ढकने के लिए गर्म कपड़े पाकर जीतन मांझी, तिलकी देवी, पातो देवी, कुसवा देवी, राजकुमार मांझी सहित दर्जनों महादलितों के चेहरे खुशी से खिल उठे।


वस्त्रदान कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाग ले रहे फाउंडेशन के मीडिया प्रभारी अभिषेक कुमार झा ने स्थानीय लोगों को प्रेरित करते हुए कहा कि जरूरतमंदों की मदद के लिए मिलेनियम स्टार द्वारा यह अभियान चलाया गया है। दीन-दुखियों की सेवा के लिए युवाओं को सदैव आगे आना चाहिए।
कार्यक्रम के सफल संचालन में मिलेनियम स्टार फाउंडेशन के प्रतिनिधि नीतीश कुमार, रजनीश ठाकुर, धनंजय कुमार आमोद, रत्नेश्वर राजहंस एवं बमबम सोनार ने अपना सराहनीय योगदान दिया।

Post Top Ad -