जमुई : भक्तकवि अर्जुनदास की जयंती पर होगा स्मृति सम्मान समारोह - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शनिवार, 25 जनवरी 2020

जमुई : भक्तकवि अर्जुनदास की जयंती पर होगा स्मृति सम्मान समारोह

जमुई (न्यूज़ डेस्क) :-

समग्र भारत न्यास जमुई के तत्वावधान में हिन्दी का साहित्यिक, सांस्कृतिक और बौद्धिक प्रकल्प पगडंडी जमुई द्वारा 1 फरवरी को भक्तकवि अर्जुनदास की 144वीं जयंती के अवसर पर एक स्मृति सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मान समारोह में जमुई जिला के बौद्धिक, सामाजिक, शैक्षिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों में काम करने वाले वैसे लोगों को सम्मानित किया जाएगा जिनके जीवन का आदर्श समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। सम्मानित होने वाले लोगों का चयन पगडंडी जमुई के मार्गदर्शक मंडल एवं कार्यकारिणी के सदस्यों के बीच कई दौर की बैठकों के हुआ है।


बैरिस्टर यमुना प्रसाद सिंह स्मृति बौद्धिक सम्मान से जिले के बुद्धिजीवी तथा वरिष्ठ अधिवक्ता सकलदेव यादव को सम्मानित किया जाएगा जबकि स्वतंत्रता सेनानी जगदीश लोहार स्मृति सामाजिक सम्मान से सामाजिक क्षेत्र में लंबे समय से कार्य करने वाली समाजसेविका श्रीमती मुक्तिरानी को सम्मानित किया जाएगा। वहीं शिक्षा क्षेत्र में मिसाल रहे सिकन्दरा के मंजोष गाँव के विद्यार्थी प्रसाद सिंह को बोधनारायण सिंह स्मृति शिक्षा सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। संस्कृति के क्षेत्र में लगातार दशकों से काम करने वाले तथा जिले में गायत्री परिवार को प्रचारित-प्रसारित कर स्वस्थ वैचारिक जमीन तैयार करने वाले जिले के वरिष्ठ अधिवक्ता सह संस्कृति कर्मी शिवशंकर प्रसाद साहु 'अकेला' को दिग्विजय सिंह स्मृति संस्कृति सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही जमुई अंचल में स्थापित लोकगायक भक्तकवि अर्जुनदास सरस्वती सम्मान से तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के मारवाड़ी कॉलेज, हिन्दी विभाग के प्राध्यापक प्रो. डॉ. ब्रजभूषण तिवारी को सम्मानित किया जाएगा।


उक्त अवसर पर महाप्राण सूर्यकांत त्रिपाठी निराला कृत महाकाव्यात्मक कविता राम की शक्तिपूजा का वाचन होगा। यह कार्यक्रम जमुई स्थित होटल अतिथि पैलेस में आयोजित होगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बुद्धिजीवी और साहित्य प्रेमी भाग लेंगे।

Responsive Advertisement