गंगरा : प्रेमनन्दन ने JRF की परीक्षा में पाया तीसरा स्थान, गौरवान्वित हुआ गांव - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

मंगलवार, 31 दिसंबर 2019

गंगरा : प्रेमनन्दन ने JRF की परीक्षा में पाया तीसरा स्थान, गौरवान्वित हुआ गांव



【न्यूज़ डेस्क | अभिषेक कुमार झा】 :-

गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गंगरा गांव के मिट्टी पर प्रतिभा के फूल खिलते रहे हैं। इतिहास में भी कई ऐसे सरमा रहे जिन्होंने अपने मेहनत और काबिलियत के दम पर गंगरा जैसे पिछड़े गांव को गौरवान्वित होने का अवसर प्रदान किया है। प्रेमनन्दन वत्स की प्रतिभा भी उक्त पंक्तियों को चरितार्थ करती है।


गंगरा गांव निवासी महेन्द्र नारायण सिंह एवं रम्भा देवी के पुत्र प्रेमनन्दन वत्स (Premnandan Vats) ने दिसम्बर 2019 में आयोजित नेट परीक्षा के जेआरएफ में क्वालिफाय (qualify) कर भारत मे तीसरा स्थान प्राप्त कर अपने प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
मध्यमवर्गीय परिवार से सम्बंध रखने वाले प्रेमनन्दन ने 2007 से 2014 तक नवोदय विद्यालय जमुई से पढ़ाई इंटर तक की। इसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय (university) से हिन्दी विषय से स्नातक (graduation) की। प्रेमनन्दन एम.ए. के जामिया मिल्लिया के प्रवेश परीक्षा में भारत मे प्रथम स्थान पाया। श्री वत्स वर्तमान में दिल्ली यूनिवर्सिटी से एम.ए. द्वितीय वर्ष के छात्र हैं। दिसम्बर-2०19 में आयोजित NET की JRF परीक्षा के कुल 300 अंक में से 204 अंक लाकर भारत के रैंक 3 में अपना स्थान बनाया। प्रेमनन्दन ने अपने इस सफलता का श्रेय अपनी मां रम्भा देवी को दिया है।
इधर, जेआरएफ (JRF) की परीक्षा में इंडिया रैंक 3 में स्थान बनाने पर स्थानीय ग्रामीणों सहित परिजन व शुभचिंतकों ने अपनी शुभकामनाएँ व बधाई देते हुए प्रेमनन्दन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Responsive Advertisement