जमुई : आधिकारिक आदेश के बाद भी दबंगों द्वारा जारी है निर्माण कार्य - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

बुधवार, 1 जनवरी 2020

जमुई : आधिकारिक आदेश के बाद भी दबंगों द्वारा जारी है निर्माण कार्य


【न्यूज़ डेस्क | अभिषेक कुमार झा】 :-

जमुई जिले के गादी बुकार गांव में  विवादित जमीन पर आधिकारिक फरमान के बाद भी दबंगों द्वारा निर्माण कार्य जारी है।
पीड़ित परिवार के आवेदन से उक्त मामला प्रकाश में आया। उक्त विषय के संदर्भ में पीड़ित शिवशरण पाण्डेय ने आदर्श थाना जमुई के थानाध्यक्ष को बीते दिनों आवेदन देकर मामले से अवगत करवाया था।


थाना में दिए गए आवेदन के अनुसार, श्री पाण्डेय के खतीयानी ज़मीन खाता सं. 246 खसरा 2196 रकवा 6 डिसमिल था, जिसमें 3 डिसमिल जमीन आवेदक के पिता सीताराम पांडे ने सादे पांडे के नाम के वाला किया था और 3 डिसमिल से जमीन बचा हुआ था परंतु सहदेव पांडेय के पुत्र शिवदानी पांडेय, शम्भू पांडेय,  दिगंबर पांडेय, और पितांबर पांडेय ने बिना नापी के 3 डिसमिल से ज्यादा जमीन पर मकान निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया। आवेदन में थानाध्यक्ष से शान्ति व्यवस्था कायम करते हुए निर्माण कार्य पर रोक लगाने की अपील की गई है।
इस विषय को लेकर जमुई सदर के उप-समाहर्ता,भूमि सुधार ने 5/9/17 को जन शिकायत कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी को शिवशरण पांडेय के आवेदन का मतव्य सहित जांच प्रतिवेदन उपलब्ध कराने के सम्बंध में निर्देश दिए गए थे।
बीते दिन 30/12/2019 को न्यायलय अनुमण्डल दण्डाधिकारी जमुई से निर्गत वाद संख्या 22739/19 के माध्यम से धारा 144 द. प्र. सं. पर  सीओ एवं एसएचओ को कार्य रोकने एवं रिपोर्ट करने का निर्देश एसडीओ लखीन्द्र पासवान द्वारा दिया जा चुका है।
इधर, धारा 144 और अधिकारिक फ़रमान जारी होने के बाद भी निर्माण कार्य का न रुकना और दबंगों द्वारा निर्माण स्थल पर अधिकारियों के आदेश को ठेंगा दिखाना कहीं न कहीं डाल में कुछ काला होने का संकेत दे रहा है।

Responsive Advertisement