जमुई : जल जीवन हरियाली के तहत साइकिल यात्रियों ने किया जागरूक, लगाए 30 पौधे - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

रविवार, 19 जनवरी 2020

जमुई : जल जीवन हरियाली के तहत साइकिल यात्रियों ने किया जागरूक, लगाए 30 पौधे

जमुई : जल जीवन हरियाली अभियान के तहत जमुई में मानव श्रृंखला के दौरान साईकिल यात्रियों द्वारा भी पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगो को जागरूक किया गया। साईकिल यात्रियों द्वारा अपनी साईकिल पर जागरूकता सम्बंधित बोर्ड लगा कर हर व्यक्ति एक पौधा लगाने की अपील की गयी। साईकिल यात्रा एक विचार मंच के एक दर्जन सदस्यो के समूह द्वारा प्रखण्ड परिसर से साईकिल यात्रा निकाली गई जो लोगो को पर्यावरण जागरूकता के लिए मुख्य मार्गो में लगे मानव श्रृंखला में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया एवं कार्यक्रम खत्म होने तक कचहरी चौक, शाहपुर तक, फिर वापस में खैरमा तक की यात्रा पूर्ण की गई।
इस यात्रा का नेतृत्व करते हुए शेखर कुमार ने बताया कि हमारा जीवन शुद्ध वायु पर ही निर्भर करता है। यदि हम एक पौधा एक वर्ष में भी लगाए तो ही हमारा भविष्य रहेगा। साथ ही कई विमारियों से मुक्ति मिल सकता है। यह एक छोटा प्रयास हमारे जीवन मे खुशहाली ला सकती है।

सदस्य सुमित कुमार सिंह द्वारा भी बताया गया की यह अभियान हर लोगो के जीवन से जुड़ा हुआ है। पौधा रोपण करना और पर्यावरण संरक्षण का काम मात्र सरकार के भरोसे वाली काम नही है, इसमे हर लोग अपने स्तर से सामूहिक जन सहयोग से कार्य करने से ही हमारा पर्यावरण और जीवन सुरक्षित रख सकता हैं।
इसके पूर्व साईकिल यात्रियों द्वारा सुबह में भी अपने निरन्तर यात्रा के 211 वाँ यात्रा के क्रम मे स्थानीय पाटलिपुत्रा कॉलोनी तक कि यात्रा कर लोगो को प्रेरित कर 30 पौधा लगाए गए।

इस अवसर पर संदीप कुमार रंजन, विवेक कुमार, रंधीर कुमार, शेखर कुमार, सुमित सिंह, शैलेश भारद्वाज, सचिराज पद्माकर, सूरमा कुमार, सत्यम कुमार, अमृत कुमार, विपिन कुमार, ठाकुर डुगडुग सिंह मौजूद रहे।

Responsive Advertisement