DELED कोर्स अभ्यर्थी बन सकेंगे पंचायत शिक्षक, हाई कोर्ट के फैसले के बाद कर सकेंगे आवेदन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

बुधवार, 22 जनवरी 2020

DELED कोर्स अभ्यर्थी बन सकेंगे पंचायत शिक्षक, हाई कोर्ट के फैसले के बाद कर सकेंगे आवेदन


22 JAN 2020

पटना : 18 महीने का DELED(डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन) कोर्स करनेवाले शिक्षकों को पटना हाई कोर्ट की ओर से खुशखबरी मिली है। आपको बताये कि कुछ महीने पहले करीब 2 लाख अभ्यर्थीयों ने DELED कोर्स किया था।  जिसके बाद उन्हें शिक्षक के रूप में स्कूलों में सेवा देने था।  लेकिन बिहार सरकार ने इस कोर्स को मान्यता देने से इंकार कर दिया था।  जिसके बाद सभी अभियर्थियों ने सड़क पर आंदोलन किया था।  इसके बाद इस केस को पटना हाई कोर्ट में चुनौती दी थी। जिसका फैसला पटना हाई कोर्ट ने अभियर्थियों के पक्ष में दिया।

इस फैसले के बाद DELED कोर्स करनेवाले करीब 2 लाख अभ्यर्थी  पंचायत शिक्षक बन सकेंगे। हाई कोर्ट के फैसले के बाद अब सभी अभ्यर्थी 30 दिनों के अंदर शिक्षक पद के लिए आवेदन कर सकते है। आपको इन शिक्षकों को पंचायत शिक्षकों की नियुक्ति में शामिल होने का कोर्ट ने 30 दिन का वक्त दिया है.
आपको बताये इन शिक्षकों की संख्या करीब 2.50 लाख है. मामले की सुनवाई करते  हुए न्यायधीश प्रभात झा ने इस मामले की सुनवाई करते हुए अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था जिसे मंगलवार को फैसला सुनाया.

Responsive Advertisement