अलीगंज : संगठन की मज़बूती को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

बुधवार, 22 जनवरी 2020

अलीगंज : संगठन की मज़बूती को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित



अलीगंज (चंद्रशेखर सिंह) :-

प्रखंड के अलीगंज बाजार में एक नीजी भवन में  मंगलवार को कांग्रेस पार्टी की प्रखंड स्तरीय बैठक प्रखंड अध्यक्ष मकेश्वर यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संगठन मजबूती पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया।


 कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी के राज्य प्रतिनिधि सुधीर प्रसाद सिंह ने कहा कि पार्टी की रीढ़ कार्यकर्ता होते हैं।जब तक कार्यकर्ता मजबूत नहीं होगें,तब तक संगठन में मजबूती प्रदान नही हो सकती है, उन्होंने कहा कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है,जो सबो की हित चाहती है। पूरे देश में विकास की सारी योजनाओं का लाभ गरीबों तक जाने का रास्ता बनाया कांग्रेस पार्टी का ही देन है। जो आज भी समाज के अंतिम पायदान के लोगों तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि अभी से ही कार्यकर्ता पार्टी संगठन की मज़बूत करने में लग जाएं।कांग्रेस नेता धर्मेन्द्र पासवान ने कहा कि देश में विकास की जो लकीरें खींच गयीं है वह कांग्रेस की देन है।उन्होंने युवाओं को संगठनात्मक मजबूती के लिए अभी से ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को पार्टी के द्वारा किये गये कार्यो की बखान करने एवं अधिक से अधिक संख्या में युवाओं पार्टी संगठन में जोडने की अपील किया। प्रखंड अध्यक्ष मकेश्वर यादव ने कहा कि पार्टी कार्यालय में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस पर समारोह पूर्वक झंडोतोलन किया जाएगा। युवा कांग्रेस के सिकंदरा विधानसभा अध्यक्ष विक्रमादित्य ने युवाओं को पार्टी संगठन की मज़बूती पर प्रकाश डाला।
मौके सिकंदरा प्रखंड अध्यक्ष शशिभूषण प्रसाद,  नवल रविदास, अनिल दास, रंजीत सिंह, वार्ड सदस्य शंभु यादव,उप मुखिया रंधीर यादव, अशोक कुमार,जयराम यादव,सतीश कुमार, आनंदी यादव, सिंघेश्वर महतो,अनिल कुमार, रघुनंदन पासवान के अलावे बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्य कर्ता उपस्थित थे।

Responsive Advertisement