चकाई : राजनेताओं के साथ बच्चों ने भी बनाई मानव श्रृंखला, व्यस्त दिखे पदाधिकारी, ड्रोन कैमरा से हुई निगरानी - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

रविवार, 19 जनवरी 2020

चकाई : राजनेताओं के साथ बच्चों ने भी बनाई मानव श्रृंखला, व्यस्त दिखे पदाधिकारी, ड्रोन कैमरा से हुई निगरानी

चकाई : चकाई प्रखंड में जल जीवन हरियाली, नशामुक्ति, दहेजप्रथा आदि सामाजिक मुद्दे को लेकर मानव श्रृंखला का निर्माण किया गया, जिससे चकाई प्रखंड के कई नेताओं सरकारी कर्मचारियों, आम लोगों एवं स्कूली बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
मानव श्रृंखला चकाई मुख्य चौक से सिमरिया,चकाई मुख्य चौक से बासुकीटांड तथा चकाई मुख्य चौक से हेठ चकाई तक मानव श्रृंखला का निर्माण किया गया, हालांकि कई जगह श्रृंखला का चेन टूटा था। इससे पहले सुबह से ही प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार चांद, अंचलाधिकारी अजीत कुमार झा, पीओ विनोद कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी अशोक कुमार, चकाई इंस्पेक्टर राजीव तिवारी सहित पदाधिकारी श्रृंखला निर्माण को लेकर व्यस्त देखे गए।
चकाई मुख्य चौक पर विधान परिषद सदस्य संजय प्रसाद सिंह, भाजपा नेता अंगराज राय, लोजपा नेता प्रसादी पासवान, राजीव रंजन वर्मा, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष बिंदेश्वरी वर्मा, नीरज कुमार नगीना, भुनेश्वर पासवान आदि कतार में खड़े होकर मानव श्रृंखला का निर्माण करते देखे गए। साथ ही इस अवसर पर सरकारी एवं निजी विद्यालयों के बच्चे की काफी संख्या देखी गई।

मानव श्रृंखला निर्माण में आए लोगों को असुविधा न हो इसके लिए प्रशासन द्वारा जगह-जगह पेयजल,चलंत चिकित्सालय सहित अन्य तरह की व्यवस्था की गई थी। साथ ही ड्रोन कैमरे से हर गतिविधि पर गहन निगरानी भी रखी जा रही थी।

Post Top Ad -