गिद्धौर : क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान मधुमक्खियों का आतंक, रुक गया मैच - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शनिवार, 18 जनवरी 2020

गिद्धौर : क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान मधुमक्खियों का आतंक, रुक गया मैच



     (गिद्धौर/न्यूज़ डेस्क/डब्लू पंडित) :-

 गिद्धौर स्थित कुमार सुरेंद्र सिंह स्टेडियम में खेले जा रहे मिक्की रावत मेमोरियल नॉकआउट क्रिकेट टूर्नामेंट का चौथा क्वार्टर फाइनल मुकाबला मां शीतला क्लब जमुई बनाम युवक क्लब गिद्धौर के बीच में खेला जा रहा था , अचानक पूरे स्टेडियम भर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब मां शीतला क्लब जमुई की टीम बल्लेबाजी कर रही थी और अचानक मधुमक्खियों का झुंड मैदान पर पहुँच गया जिससे सभी दर्शक इधर-उधर भागने लगे लेकिन सभी खिलाड़ियों ने अपने आप को बचाने के लिए मैदान पर ही लेट गए जिस वजह से काफी देर तक खेल को रोक देना पड़ा।  मक्खियों की झुंड स्टेडियम से बाहर निकलने के बाद मैच को पुनः  शुरू किया गया । हालांकि मधुमक्खियों के झुंड को पहुंचने से किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई लेकिन कुछ देर के लिए खेल को रोकना पड़ा था।

Responsive Advertisement