अलीगंज में बोले धर्मेद्र पासवान, सामाजिक समता के प्रबल योद्धा थे जननायक कर्पूरी ठाकुर - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शनिवार, 25 जनवरी 2020

अलीगंज में बोले धर्मेद्र पासवान, सामाजिक समता के प्रबल योद्धा थे जननायक कर्पूरी ठाकुर


अलीगंज (चन्द्र शेखर आज़ाद) :-

प्रखंड के अलीगंज बाजार में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की सर्व दलीय जयंती राजद के प्रखंड अध्यक्ष विजय यादव की अध्यक्षता मनायी गयी। सर्व प्रथम लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हे नमन किया और उनके बताये रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।


समारोह को संबोधित करते हुए समाजसेवी सह कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता धर्मेन्द्र पासवान ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर सामाजिक समता के प्रबल योद्धा थे । वे बिहार में विषमता,सामंतवाद,पूंजीवाद और सामाजिक अन्याय के विरुद्ध अनवरत संघर्ष के लिए बिहार वासियों द्वारा जननायक की उपाधि दी गयी है। वे अपने जीवन पर्यन्त समाजसेवा से जुड़कर सामाजिक कार्यो में बढ़चढ़कर काम किये, और गरीबों व पिछडो के अधिकार व हक की लडाई लडते रहे। कांग्रेस पार्टी के सुधीर कुमार ने कहा कि वे गरीबों रहनुमा बनकर सदैव उनके सेवा में लगे रहे।
रालोसपा के प्रखंड अध्यक्ष राजेन्द्र महतो ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर बिहार शोषितो व वंचितों के अधिकार के लिए संघर्षरत रहे। जदयू (JDU) के प्रकाश महतो ने कहा कि वे बिहार मे उस वक्त जंग छेडी जिसमय सामंतवाद ,पूंजीपतियों की तुती थी और गरीबों के अधिकार व हक की आवाज उठाने कर उनका हक दिलाया।


मौके पर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मकेश्वर यादव, इन्द्रदेव यादव, ब्रह्मदेव यादव, श्याम सुन्दर सिंह, रघुनंदन पासवान, सिंघेश्वर महतो, चूनचुन यादव, पंचायत समिति सदस्य दयानंद प्रसाद सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे ।

Responsive Advertisement