मतदाताओं के आनलाईन चेकलिस्ट की जाँच के लिए बी.एल.ओ.की बैठक आयोजित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शुक्रवार, 24 जनवरी 2020

मतदाताओं के आनलाईन चेकलिस्ट की जाँच के लिए बी.एल.ओ.की बैठक आयोजित


गिद्धौर (जमुई) :-

     मतदाता सूची को त्रुटिहीन बनाने के लिये एक आवश्यक बैठक का आयोजन प्रखंड कार्यालय के सभागार में आयोजित की गई। जिसमें प्रखंड के सभी मतदान केंद्रों के मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में मतदाता सूची के सतत अद्यतीकरण के तहत सभी बी.एल.ओ.के द्वारा जमा कराए गए प्रपत्र-6,7,8,8क का आनलाईन चेकलिस्ट को जाँच कर जिला को उपलब्ध कराना था,जिससे मतदाता सूची में मतदाताओं की प्रविष्टि सही-सही हो सके। जिसे सभी बी.एल.ओ.के द्वारा चेक कर समर्पित किया गया।
इस अवसर प्रखंड मास्टर ट्रेनर बच्चन कुमार ज्योति के साथ बी.एल.ओ.सनोज कुमार, प्रेमनाथ केशरी, ब्रजेश सिंह, दिलीप कुमार, पंकज सिंह,सतीश कुमार, मो.शाहिद सहित अन्य बी.एल.ओ.उपस्थित थे।
[इनपुट - दयानन्द साव】

Post Top Ad -