भोजपुरी फिल्म 'आरजू' का फर्स्ट लुक लांच - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

गुरुवार, 16 जनवरी 2020

भोजपुरी फिल्म 'आरजू' का फर्स्ट लुक लांच


मनोरंजन | अनूप नारायण :
राउडी हीरो प्रेम सिंह के पॉवरफुल एक्शन से सजी भोजपुरी फिल्म आरजू का फर्स्ट लुक लांच नया साल के प्रथम दिन पर किया गया है। फिल्म के इस पहले पोस्टर में प्रेम सिंह फुल एक्शन मूड में गुंडों को घसीटते हुए दिख रहे हैं। साथ ही सागर चौधरी डेशिंग लुक नजर आ रहे हैं। पोस्टर के दूसरी तरफ ब्लैक & व्हाइट कलर में टाइगर विलेन कहे जाने वाले अभिनेता उमेश सिंह दो नली राइफल ताने हुए खूंखार तेवर में हैं। फिल्म नायिका तनु श्री और आकांक्षा दूबे के चेहरे पर स्थिर भाव दिख रहा है। पोस्टर का बैक ग्राउंड युद्ध का मैदान दिख रहा है। यह सब देखकर लगता है कि फिल्म आरजू पूरी तरह एक्शन पैक्ड है, जो दर्शकों को खूब रोमांचित व आनंदित करेगी। रमेश कुमार प्रस्तुत फिल्म निर्देशक राम जे पटेल के कुशल निर्देशन में बनी फिल्म आरजू की पूरीशूटिंगउत्तर प्रदेश के सोनभद्र के खूबसूरत वादियों में की गई है।  फिल्म का निर्माण रीगल फिल्म एंड म्यूजिक प्रोडक्शन बैनर के तले किया गया है। सह निर्मात्री सीमा सिंह वसह निर्माता योगेंद्र कुमार चौहान हैं। लेखक साजिद -शमशेर, संगीतकार मधुकर आनंद, गीतकार राजेश मिश्रा, संतोष पुरी, संदीप साजन हैं। छायांकन इमरान अंसारी, नृत्य महेश आचार्य, अशोक दादा, विकास सिंह, मारधाड़ प्रदीप खड़का, संकलन गुरजंट सिंह, कला सिकंदर विश्वकर्मा का है। निर्माण प्रबंधक लोकनाथ व रंजीत, मार्केटिंग हेड विजय यादव हैं। फिल्म के मुख्य कलाकार प्रेम सिंह, तनुश्री, सागर चौधरी, आकांक्षा दूबे, उमेश सिंह, जेपी सिंह, साहेब लालधारी, जे के चौहान, हैप्पी सिंह, सीमा यादव, नीलम सिंह, रागिनी राय, अंकिता पांडेय, पिंटू यादव, असलम शेख तथा मेहमान भूमिका में चांदनी सिंह हैं।

Post Top Ad -