पटना : माउंट लिट्रा दानापुर में मना गणतंत्र दिवस, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

रविवार, 26 जनवरी 2020

पटना : माउंट लिट्रा दानापुर में मना गणतंत्र दिवस, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

पटना | अनूप नारायण : 
माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल दानापुर के प्रांगण मे ७१वें गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुई। कार्यक्रम में ध्वजारोहण मुख्य अतिथि ज़ी लर्न के एकेडेमिक क्षेत्रीय अधिकारी श्रीमान मनीष सिन्हा के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय के सेक्रेटरी श्रीमान निलेश सिन्हा, चेयरमैन श्रीमान बी. के. सिंह, ट्रस्टी श्रीमती गीता सिन्हा एवं विद्यालय की सह्प्रचार्या श्रीमती रिंकी गिरी उपस्थित रही।

कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों की देश भक्ति से ओत–प्रोत नृत्य ने वहाँ उपस्थित सभी का मन मोह लिया। हिंदी संगीत “ऐसा देश है मेरा” ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। अंत में उप-प्राचार्या महोदया के भाषण के साथ ही कार्यक्रम का समापन किया गया।

Responsive Advertisement