मधुपुर से दिल्ली के लिए एक साथ दो ट्रेनों को हरी झंडी - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

रविवार, 19 जनवरी 2020

मधुपुर से दिल्ली के लिए एक साथ दो ट्रेनों को हरी झंडी

देवघर। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने मधुपुर-आनंद विहार बाबा वैद्यनाथधाम देवघर साप्ताहिक एक्सप्रेस और मधुपुर-आनंद विहार बाबा वैद्यनाथधाम देवघर साप्ताहिक हमसफर एक्सप्रेस को ऑनलाइन हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मधुपुर स्टेशन पर सांसद डॉ निशिकांत दुबे, विधायक हाजी हुसैन अंसारी और अधिकारी उपस्थित थे।
15-16, 20-21 जनवरी से नियमित संचालन : आसनसोल मंडल रेल प्रबंधक सुमित सरकार ने बताया कि मधुपुर, जसीडीह, देवघर क्षेत्र से आने वाले यात्रियों की अधिक सुविधा के लिए 22465/22466 मधुपुर-आनंद विहार-मधुपुर बाबा वैद्यनाथधाम साप्ताहिक एक्सप्रेस का नियमित संचालन आनंद विहार से 15 जनवरी से और मधुपुर से 16 जनवरी से शुरू होगा। वहीं 22459/22460 मधुपुर-आनंद विहार- मधुपुर बाबा वैद्यनाथधाम देवघर साप्ताहिक हमसफर एक्सप्रेस का नियमित संचालन आनंद विहार से 20 जनवरी से और मधुपुर से 21 जनवरी से शुरू होगा। डीआरएम ने कहा कि ट्रेन जसीडीह, झाझा, किउल, मोकामा, पटना, आरा, बक्सर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, इलाहाबाद और कानपुर स्टेशन पर रुकेगी। ट्रेन में वातानुकूलित तीन टीयर के डिब्बे होंगे।
Input :- चंदन पांडेय

Responsive Advertisement