साइकिल सवार वृद्ध से 40 हजार की छिनतई, घरशंख मोड़ के समीप हुई घटना - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

रविवार, 19 जनवरी 2020

साइकिल सवार वृद्ध से 40 हजार की छिनतई, घरशंख मोड़ के समीप हुई घटना



देवघर। नगर थाना क्षेत्र के सत्संग शंख मोड़ के समीप बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने एक साइकिल सवार वृद्ध को धक्का मारकर गिरा दिया और उनके पास मौजूद 40 हजार रुपए से भरा थैला झपट कर फरार हो गया। घटना के बाद पीड़ित देवीपुर थाना क्षेत्र के बाघमारी पोस्ट अंतर्गत बिरनिया गांव निवासी बहादुर दास ने नगर थाना पहुंचकर मामले की शिकायत दी। 
घटना के संदर्भ में उन्होंने बताया कि फरवरी में उनकी पुत्री की शादी होने वाली है। जिसकी तैयारी करने के लिए वह पैसों की निकासी करने के लिए सत्संग चौक के समीप स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मुख्य शाखा साधना भवन पहुंचे थे। अपराहन करीब 12:00 बजे उन्होंने बैंक से 40 हजार रुपए की निकासी की। उसके बाद उक्त पैसों को एक प्लास्टिक के थैला में रख दिया। उसके बाद रुपयों से भरे थैले को साइकिल में टांग कर वह वापस अपने घर जा रहे थे। उसी दौरान अपराहन करीब 12:15 बजे जैसे ही वह शंख मोड़ के पास पहुंचे उसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक उनके पास पहुंचे व साइकिल में टंगा थैला झपट लिया व तेज गति से फरार हो गए। थैला झपटने की वजह से वह अनियंत्रित होकर साइकिल सहित गिर गए। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना के एसआई हीरानंद सिंह, पीएसआई कुमार अभिषेक, रवि कुमार सदलबल मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन की। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
Input :- चंदन पांडेय

Responsive Advertisement